फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कॉलेज में जाकर हंगामा, मारपीट करने वालों का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के एमएलडीवी पब्लिक स्कूल में जाकर हंगामा मारपीट करने के आरोपियों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। इन पर विद्यार्थी परिषद के एक पदाधिकारी को थप्पड़ मारने का आरोप है।
आगरा रोड स्थित एमएलडीवी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र की कई महीने की फीस जमा नहीं की गई है। फीस मांगने पर अभद्रता की गई। छात्र के अभिभावकों को बुलाया गया। स्कूल पहुंचे छात्र के अभिभावक व युवकों और कॉलेज की प्रधानाचार्या के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि इस बीच विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख आलोक गुप्ता वहां पर आ गए, जिसके बाद युवकों व गुप्ता के बीच भी कहासुनी हो गई। यहां पर हंगामा होने पर युवकों ने कुर्सियां फेंक दीं। जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और फारुख पुत्र मोहम्मद इकबाल और आकताब पुत्र अक्सर अली निवासी प्रकाश टॉकीज बालापट्टी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन दोनों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें