फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चोरी के माल सहित शातिर को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली सदर पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर पुलिस ने एक चोरी की घटना का खुलासा 24 घंटे के अंदर कर दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी का माल भी बरामद किया है। उसके एक अन्य साथी की पुलिस तलाश कर रही है।
मुवीन पुत्र नवाब खां निवासी अग्रसेन पूरन ट्रांस यमुना कॉलोनी नवीन गल्ला मंडी थाना एत्मादौला आगरा ने सूचना दी कि नाई का नगला स्थित लियाकत अली के मकान से चोर कुछ आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए हैं। अब पुलिस ने इस घटना का राजफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दीपक पुत्र भगवती प्रसाद निवासी नाई का नगला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण व 2100 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक के दूूसरे साथी की पुलिस को तलाश है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी, एसआई रवींद्र कुमार, एचसी सुभाषचंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें