फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना को मात देने के लिए लोगों ने दिखाई जागरूकता : सांसद

विज्ञापन
हाथरस :अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा लगाए गए टीकाकरण शिविर में मौजूद सांसद राजवीर दिलेर, भाजपा शहर अध - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले निस्वार्थ सेवा संस्थान के सहयोग से शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर बुधवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीके की पहली और दूसरी खुराक लगवाई।
शुभारंभ सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने सांसद का बुके देकर व प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। सांसद ने कहा कि कोरोना को मात देने के लिए सरकार के साथ लोगों ने भी खूब उत्साह दिखाया है। आमजन के सहयोग से आज सरकार ने सौ करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य कुछ महीने में पूरा लिया है।
विज्ञापन

लोगों ने टीकाकरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। कोविड वैक्सीन को लेकर विश्व में भारत की सराहना हो रही है। साथ ही सरकार द्वारा स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मेडिकल कॉलेज भी बनाए जा रहे हैं। संस्थान के जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि कोरोना को मात देने में सरकार के साथ आमजन का भी बहुत सहयोग रहा है। हमारे संस्थान द्वारा चिकित्सकों के सहयोग से अब तक करीब एक हजार लोगों टीकाकरण किया गया है।
भाजपा के शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि अमर उजाला सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। अमर उजाला के बैनर तले निस्वार्थ सेवा संस्थान के सहयोग से शिविर का आयोजन आमजन के स्वास्थ्य के लिए एक अच्छी पहल है। रोडवेज की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शशी रानी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अमर उजाला के अभियान की सराहना की।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद के प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह गुड्डू, महेश चंद्र अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, मीडिया प्रभारी नितिन अग्रवाल, ध्रुव कोठीवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, राकेश शर्मा अनाड़ी, स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह, शशी शर्मा, संदीप शर्मा, मनीष, अर्जुन वाल्मीकि, दिलीप कुमार डब्बू आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें