फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिला के बैग से चोरी हुई जंजीर व मंगलसूत्र

विज्ञापन
हाथरस : वह महिला, जिसका मंगलसूत्र और जंजीर चोरी हुई है। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ट्रेन में हाथरस आ रही महिला के बैग से सोने की जंजीर व मंगलसूत्र चोरी हो गए। इसकी जानकारी महिला को ट्रेन से उतरने पर हुई। महिला रोती-बिलखती रही। डायल 112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूरे मामले की जानकारी ली।
मथुरा निवासी रेखा ट्रेन से अपने मायके रुहेरी आई थी। ट्रेन से वह हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरी। सिटी स्टेशन के रेलवे फाटक के पास पहुंचने पर उसे बैग से सोने की जंजीर व मंगलसूत्र चोरी होने का आभास हुआ तो उसने बैग को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग के अंदर से जंजीर व मंगलसूत्र पार होने की जानकारी होते ही महिला के होश उड़ गए। यह देखकर मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच लोगों ने डायल 112 की पुलिस टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूरे मामले की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें