फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : केंद्रीय टीम ने की स्वास्थ्य विभाग एवं एफआरएचएस संस्था के कार्यों की जांच

विज्ञापन
हाथरस : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिवार नियोजन का जायजा लेती केंद्र सरकार की टीम। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग एवं फाउंडेशन ऑफ रिपब्लिक हेल्थ सर्विस (एफआरएचएस) के संयुक्त तत्वाधान में कराए गए कार्यों का जायजा लेने के लिए भारत सरकार की चार सदस्यों की टीम मंगलवार को कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां उन्होंने परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत कराए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने देखा कि कार्य नियमानुसार हो रहे हैं या नहीं।
उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से बारी-बारी से सभी कार्यों की जांच पड़ताल की। स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित नसबंदी शिविर की पड़ताल की। इस दौरान केंद्रीय टीम ने ओपीडी, एक्सरे रूम, सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया एवं मरीजों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बताया कि इस मौके पर 38 नसबंदी कराई गई और परिवार नियोजन विभाग द्वारा निर्धारित सुविधाएं दी गई। सभी नसबंदी के लाभार्थियों को नियत स्थान तक छोड़ा गया। केंद्र सरकार की टीम में डॉ. अभिजीत सिंह, डॉ. शशि अयंगर, आशुतोष कौशिक, मिल्स कैंपलेयर के अलावा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. एसपी सिंह, डॉ. एमआई आलम, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें