फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : केंद्र सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई योजनाएं : प्रजापति

विज्ञापन
हाथरस : गरीब कल्याण सम्मेलन के दौरान समूह की महिलाओ को चेक देते राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति। स? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भाजपा का एकमात्र धेय सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास है। केंद्र सरकार ने सभी योजनाएं समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई है। प्रजापति मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मंडी समिति परिसर में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि किसानों के विकास के लिए जितना कार्य इन आठ सालों में हुआ है। उतना अभी तक किसी सरकार में नहीं हुआ। सम्मेलन को भाजपा के जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, सदर विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य, पूर्व विधायक राजवीर पहलवान, रामसरन उर्फ लहटू ताऊ, सत्यपाल मदनावत, एसपीएस चौहान ने संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन रूपेश उपाध्याय व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की। संयोजक हरिशंकर राना, सह संयोजक धर्मेंद्र गौतम, देवेंद्र राघव थे। कार्यक्रम में चिराग उपाध्याय, सुनीता वर्मा, विशाल गुप्ता, रत्नेश चटर्जी, संध्या आर्य, प्रेम सिंह कुशवाहा, अशोक गोला, मोहित बघेल, कप्तान सिंह ठेनुआ, मथुरा प्रसाद गौतम, राजेंद्र चौधरी, विष्णु बघेल, अनिल सिसोदिया, शरद माहेश्वरी, शिवदेव दीक्षित, राजपाल सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन

लाभार्थियों को मंत्री ने दिए चेक
मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने ओमप्रकाश, अशोक कुमार, रामप्रकाश को 30-30 हजार रुपये के चेक दिए। इस मौके पर एसडीएम विपिन शिवहरे, मंडी सचिव यशपाल सिंह, उमेश चंद्र जैन, रामहरी शर्मा, विक्रम, शिवाकांत आदि मौजूद रहे। मंडी प्रशासन की ओर से गर्मी को ध्यान में रखते हुए शर्बत की प्याऊ भी लगवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें