फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बिटिया के मामले में सीबीआई की छानबीन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सीबीआई की टीम शनिवार को बिटिया के गांव नहीं पहुंची, लेकिन गांव और क्षेत्र के कई लोगों को सीबीआई ने अपने शिविर कार्यालय पर पूछताछ के लिए बुलवाया। वहीं इस सिलसिले में सीबीआई की छानबीन जारी है।
बिटिया के प्रकरण में शनिवार को सीबीआई की टीम गांव नहीं गई। हालांकि इससे पहले कई बार सीबीआई की टीम बिटिया के गांव और घटनास्थल पर जा चुकी है। टीम कई बार रिकॉर्ड भी खंगाल चुकी है। अब टीम ने शनिवार को अपने शिविर कार्यालय पर कई लोगों को बुलाकर पूछताछ की। टीम ने गांव के उस व्यक्ति को भी बुलाया, जिसका खेत आरोपी संदीप के खेत के निकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने गांव एक और व्यक्ति से भी पूछताछ की। चंदपा के भी दो लोगों से टीम ने पूछताछ की। इन लोगों को पुलिस ने सुबह ही थाना चंदपा बुला लिया था और टीम के शिविर कार्यालय पर जाने के लिए कह दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें