न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक रोडवेज बस में एक युवती के साथ फब्तियां रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अलीगढ़ से आ रही एक रोडवेज बस में एक युवती अपने पिता के साथ आ रही थी। इस बस में दो युवक भी सवार थे। इस दौरान दोनों युवकों ने इस युवती पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं।
इतना ही नहीं एक युवक चोरी छिपे मोबाइल फोन से उसकी वीडियो भी बनाने लगा। इसकी शिकायत जब युवती ने अपने पिता से की तो पिता ने इन युवकों को टोका। इस दौरान यह बस बस स्टैंड पर आ गई। लोगों ने यह हरकत कर रहे एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी वहां से भाग निकला। इस युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। संवाद