फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मकान का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के देवी नगर में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर नगदी व सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। मामले की तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
जंक्शन के देवीनगर स्थित श्रीनगर निवासी ओम प्रकाश की पत्नी नारायण देवी पशुओं को चराने के लिए खेतों में गई थी। शाम को जब वह घर लौटी तो घर का दरवाजा टूटा हुआ। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में प्लॉट खरीदने के लिए एक लाख रुपये रखे थे, जिनको चोर पार कर ले गए। वहीं सोने चांदी के आभूषण भी चोर ले गए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें