फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवती से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर वांछित की तलाश में जुटी हैं।
युवक का कहना है कि उसकी बहन रविवार की शाम को दुकान से सामान लेने गई थी। रास्ते में एक व्यक्ति ने उसे रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा। बहन ने घर आकर घटना की जानकारी पिता व अन्य परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जब पिता उसे मना करने गए तो उसने उनका गिरेबान पकड़ लिया। पीड़िता के भाई ने 112 नंबर पर कॉल को पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी पीड़ित पक्ष को लेकर थाने आई। रविवार देर रात होने के कारण पीड़ित पक्ष सोमवार को आने की बात कह घर चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें