फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंदिर का चबूतरा तोड़वाने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आए आमने-सामने

विज्ञापन
हाथरस : धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की सूचना के बाद मौके पर जानकारी करती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंदिर के चबूतरे को बढ़ाने को लेकर थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव चंदनपुर में एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और आपस में विवाद हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनो पक्षों को सख्त हिदायत देकर निर्माण रुकवा दिया।
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव चंदनपुर में जाहरवीर मंदिर बना है। एक पक्ष सोमवार को जब इस मंदिर का चबूतरा तोड़वाकर इसे और ज्यादा बड़ा करवा रहा था तो दूसरे पक्ष के लोगों ने इस पर आपत्ति की। इस पर वहां तनातनी हो गई। दोनो पक्ष एक ही परिवार के हैं और पुलिस के मुताबिक मंदिर निजी भूमि पर बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विवाद की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां जाकर निर्माण रुकवा दिया। कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन राजीव कुमार का कहना है कि मंदिर निजी भूमि पर बना है। एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया था। अब दोनों पक्ष शांत हैं। दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें