फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, फैक्टरी की सील

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर को मोहल्ला बालापट्टी में शनिवार को संचालित मिली फैक्टरी को पुलिस प्रशासन ने सील कर दिया है। फैक्टरी स्वामी पर पुलिस ने मुकदमा भी कायम करा दिया है।
उल्लेखनीय है कि शहर के मोहल्ला बालापट्टी में शनिवार को पुलिस ने एक फैक्टरी पर छापा मारा था। लॉकडाउन के दौरान भी यह फैक्टरी संचालित मिली थी। चुर्री की यह फैक्ट्री तरुण अग्रवाल की है। पुलिस को यहां एक मुनीम सहित 52 लोग काम करते मिले थे। पुलिस की मानें तो वहां लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा था। महामारी से बचाव के कोई इंतजाम भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ नाबालिग भी काम करते मिले। अन्य कई गंभीर बातें भी सामने आई थी। मौके पर अन्य गड़बड़ी भी पुलिस को मिली। पुलिस ने इन मजदूरों के खिलाफ तो धारा 188 के तहत मुकदमा कायम किया, जबकि उसके स्वामी के तरुण अग्रवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा कायम किया है। इनमें महामारी अधिनियम भी शामिल है। कोतवाली निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि फैक्टरी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें