फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मथुरा में यमुना नदी में बह गई खड़ी कार, सवार कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
हाथरस: मथुरा में यमुना नदी में बहती कार में सवार व्यक्ति को निकालने की कोशिश करते स्थानीय लोग। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

मथुरा में सादाबाद के एक व्यक्ति की जान जाते-जाते बच गई। यह व्यक्ति अगर कार से नीचे नहीं उतरता तो वह कार के साथ ही यमुना नदी में डूब जाता। यमुना में डूबी उसकी कार का फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है।
कस्बा के मोहल्ला कहारान निवासी एक व्यक्ति मथुरा में किसी काम से गया था। बताते हैं कि यह व्यक्ति मथुरा में स्वामी घाट पर यमुना नदी के पास ही कार को खड़ा करके उसके अंदर ही बैठा हुआ था। इस दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। जब पानी का बहाव काफी तेज हो गया तो स्थानीय लोगों ने कार सवार इस व्यक्ति को कार को छोड़कर बहार आने के लिए कहा, लेकिन काफी देर तक यह व्यक्ति कार से नहीं उतरा, फिर अचानक पानी का तेज बहाव आया और कार पानी के साथ बहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह स्थानीय लोगों ने कार की खिड़की खोल दी। उसके बाद कार पानी के तेज बहाव में बह गई, लेकिन कार में सवार यह व्यक्ति कार से नीचे पानी में कूद गया और उसकी जान बच गई, लेकिन इस व्यक्ति की कार पानी में बह गई। सोशल मीडिया पर इस हादसे का वीडियो भी लगातार वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें