न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बागला डिग्री कॉलेज में शनिवार को परीक्षा को लेकर अनुशासन समिति की बैठक हुई। समिति ने साफ तौर पर कहा कि निर्धारित यूनिफॉर्म में आने वाले विद्यार्थियों को ही परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा। बिना प्रवेश पत्र व पहचान पत्र के भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी विद्यार्थियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
कॉलेज के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने कहा कि सभी परीक्षार्थी अपनी सुरक्षा के लिए टीका अवश्य लगवाएं। टीका न लगवाने की दशा में उनके परीक्षा में सम्मिलित होने पर पुर्नविचार किया जा सकता है।
मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर रावल ने कोविड-19 के नियमों का कॉलेज में कड़ाई से पालन किए जाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि सरकार द्वारा स्थापित नियम मास्क एवं टीके की अनिवार्यता कॉलेज में भी लागू रहेगी। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार (वाणिज्य), डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ. केएन त्रिपाठी, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. डीके दीक्षित, डॉ. दीपा ग्रोवर, डॉ. प्रीति वर्मा (वाणिज्य), डॉ. विजयदीप, डॉ. सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।