संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
ग्रामीणों को लाभार्थी परक योजनाओं से लाभान्वित किए जाने को लेकर जिले की14 ग्राम पंचायतों में विशेेष शिविरों के पहले दिन लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रथम चरण में जिले की 70 ग्राम पंचायतों में तीन दिन शिविर लगाकर ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा।
शासन की योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किए जाने को लेकर ग्राम पंचायत स्तरों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में 4 हजार आबादी से अधिक वाली ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविरों में पहले दिन ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों ने योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन किए। ग्राम पंचायत रोहई, उदयभान भकरोई, तिपरस, लाड़पुर, नगला जलाल, बरई शाहपुर, ऊसवा, दरियापुर, बकायन, फुलरई मुगलगढ़ी, महरारा, समदपुर, कंजौली, बेदई में शिविर का आयोजन किया गया।