फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तमंचा दिखाकर बदमाशों ने सुनार से लूटे रुपये व जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव तेहरा-ककोड़ी के बीच मंगलवार की रात करीब आठ बजे दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने सुनार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। तमंचे के बल पर बदमाश सुनार का थैला छीनकर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली सदर इलाके के किला गेट निवासी कन्हैया लाल पिछले तीन सालों से चंदपा क्षेत्र के गांव ककोडी में सुनार की दुकान करते हैं। मंगलवार की रात को करीब आठ बजे कन्हैया लाल अपनी दुकान बंद करके बाइक से हाथरस की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ककोड़ी-तेहरा गांव के बीच पहुंची तो पीछे से आए दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया और उनका थैला छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थैले में करीब ढाई लाख रुपये के आभूषण और 60 हजार रुपये रखे थे। बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुनार ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें