फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाथरस से अलीगढ़ जा रही बस हुई खराब, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
हाथरस : खराब होने पर बीच रास्ते में खड़ी हाथरस डिपो की बस। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक तरफ गर्मी ने आमजन का हाल बेहाल कर रखा है तो दूसरी ओर रोडवेज की बसें बीच रास्ते में यात्रियों का साथ छोड़ रही हैं। शुक्रवार को हाथरस से अलीगढ़ जा रही बस में खराबी आ गई। इस कारण अन्य साधनों से यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। यात्रियों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इनमें से एक दर्जन बसों को सामान की कमी के चलते जुगाड़ से चलाया जा रहा है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह संख्या यूपी 86 ई-9754 में खराबी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण यह बस शहर के अलीगढ़ रोड पर काफी देर तक खड़ी रही। बस को सही करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान यात्रियों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा। यात्रियों ने अन्य साधनों से गंतव्य की दूरी तय की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें