हाथरस: रोडवेज कार्यशाला में खड़ीं बसें।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सहालगों में यात्रियों के लिए बसों का संकट खड़ा हो गया है। इस कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। बसों में सामान के अभाव व कर्मियों के छुट्टी पर चले जाने के कारण एक दर्जन बसों के पहिये थमे हुए हैं। डिपो को हर रोज हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 83 बसें हैं। डिपो ने एक दर्जन से अधिक बसों को दिवाली पर परमिट को सरेंडर कर दिया था। दिवाली के पर्व पर जुगाड़ से बसों का संचालन किया गया। इन बसों में नया सामान नहीं लग सका। शादियों व्यस्त होने के कारण कर्मी ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इस कारण कई दिनों से एक दर्जन बसें खड़ी हुई हैं।
बसों के इंतजार में यात्रियों को बाईपास, रुहेरी कट और इगलास अड्डा पर हर रोज काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। बसों के खड़े होने से डिपो को हर रोज 60 से 70 हजार रुपये का नुकसान हर रोज हो रहा है। एआरएम शशी रानी का कहना है कि बसों में सामान का अभाव है। कुछ कर्मी छुट्टी पर चले गए हैं। इस कारण बसों का सही ढंग से संचालन नहीं हो पा रहा है।