फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओवरब्रिज के निकट सर्विस रोड पर खराब हुई बस, लगा जाम

विज्ञापन
हाथरस : ओवरब्रिज के निकट सर्विस रोड पर खराब होने के बाद खड़ी रोडवेज बस। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो की बसें यात्रियों को बीच रास्ते में धोखा दे रही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को हाथरस डिपो की एक बस शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज के निकट सर्विस रोड पर खराब हो गई। इस कारण वहां काफी देर तक जाम लगा रहा। राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इसमें से करीब एक दर्जन बसें काफी पुरानी हैं, लेकिन आमदनी जुटाने की खातिर डिपो अधिकारियों द्वारा इन बसों को मार्ग पर चलवाया जा रहा है। गर्मी में ये बसें आए-दिन बीच रास्ते में धोखा दे रही हैं और यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हाथरस डिपो की बस संख्या यूपी 81 एफ-2606 सुबह के समय ओवरब्रिज के निकट सर्विस रोड पर खराब हो गई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि गर्मी के चलते बस के इंजन में दिक्कत आ गई थी। उसे सही कराने के लिए कार्यशाला से मैकेनिकों को बुलाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें