फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: हर्ष फायरिंग में वेटर को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में वेटर को लगी गोली
विज्ञापन

सिकंदराराऊ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई घटना से मची अफरा-तफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में वेटर को गोली लग गई। इससे एकबारगी वहां अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसके साथी उसे आगरा ले गए।
सिकंदराराऊ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार की रात को शादी समारोह का आयोजन हो रहा था। यहां पर काफी नामचीन लोग भी शादी में शामिल होने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि रात को करीब एक बजे किसी ने डांस के दौरान हर्ष फायरिंग कर दी, जिससे वहां पर काम कर रहे वेटर को गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेटर को गोली लगते ही भगदड़ मच गई और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मामला नामचीन लोगों का होने के कारण तुरंत ही मैनेज कर लिया गया, जिसके बाद गोली लगने वाले युवक को उसके साथी आगरा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें