फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मैक्स की टक्कर से बुग्गी चालक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में मृत टिंकू का फाइल फोटो। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर राधिका ढाबा के निकट शनिवार की सुबह एक मैक्स गाड़ी ने बुग्गी को टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मैक्स का चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया। ढाबे पर मौजूद लोग मौके पर पहुंच गई। पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर हालत में बुग्गी चालक को हाथरस जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत को गई।
ग्राम ततारपुर निवासी टिंकू उर्फ दुर्जन (17 वर्ष) पुत्र शंकरलाल शनिवार की सुबह बुग्गी में गोभी भरकर बेचने के लिए सब्जी मंडी सासनी आ रहा था। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर राधिका ढाबा के निकट मैक्स गाड़ी के चालक ने बुग्गी को टक्कर मार दी, जिससे टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। ढाबे पर बैठे लोग दौड़कर मौके पर आ गए, लेकिन इस बीच मैक्स गाड़ी का चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर हनुमान चौकी प्रभारी मुकेश बाबू दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहां से उसे एंबुलेंस से हाथरस भेजा गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें