संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार मिशन 2022 में पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए 27 अगस्त को अन्नपूर्णा सेवा सदन में सर्वसमाज का भाईचारा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीण पौनियां और रालोद जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी ने बताया कि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव डॉ. यशपाल सिंह बघेल और विशिष्ट अतिथि के रूप में चौधरी जगपाल सिंह अध्यक्ष बृज क्षेत्र, नीरज शर्मा युवा अध्यक्ष बृज क्षेत्र सम्मिलित रहेंगे।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, पूर्व विधायक, जिला पंचायत सदस्य गण, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा व सर्व समाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है। इस दौरान रालोद नेता सचिन पहचरा भी मौजूद रहेंगे।