न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहन की सिफारिश में आए भाइयों के साथ जीजा व उसके ससुर ने मारपीट कर दी। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में आगरा जनपद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी करीब दो साल पहले हुई थी।
आरोप है कि शादी के वक्त से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते हैं। सोमवार को उसके मायके के लोग यहां आए तो पति व उसके ससुुर ने विवाहिता के भाइयों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि महिला के साथ भी बेरहमी से मारपीट की। इस मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।