शहर के व्यस्ततम बाजार घंटाघर के निकट बुधवार की सुबह प्रशासन ने अतिक्रमण की जद में आ रही एक दुकान को जेसीबी से तुड़वा दिया। बताते हैं कि यह दुकान वहां नाली के ऊपर बनी थी और इसकी शिकायत भी कई बार की गई थी।
इसे लेकर कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा था। बुधवार की सुबह एसडीएम सदर विपिन शिवहरे, नगर पालिका की टीम और पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे और दुकान को तुड़वा दिया। संवाद