फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विकास कार्यों पर ग्रामीणों व पंचायत सदस्यों के साथ हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले की 95 ग्राम पंचायतों में जीपीडीपी के तहत प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के बारे में ग्रामीणों व पंचायत सदस्यों के साथ मंथन कर कार्ययोजना तैयार करने के लिए खाका खींचा गया। बैठक की कार्यवाही को ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर भी अपडेट किया गया।
शासन ने जीपीडीपी के तहत ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2022-23 में होने वाले विकास कार्यों का खाका खींचने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कराए जाने के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से रोस्टर जारी किया गया था। इस रोस्टर के क्रम में जिले की 95 ग्राम पंचायतों में जीपीडीपी के तहत प्रथम बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में ग्रामीणों व ग्राम पंचायत सदस्यों से ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। विकास कार्यों को कराए जाने के लिए खाका खींचा गया। खुली बैठक की फोटो ग्राफी व पूरी कार्ययोजना को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए फेसिलेटर को भी नामित किया गया। फैसिलेटर द्वारा पूरी बैठक के ब्यौरे को ऑनलाइन ई स्वराज पोर्टल पर अपडेट भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें