फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ब्राह्मण महासभा ने मनाया काला दिवस, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट में मौजूद ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा ने विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को काला दिवस मनाया। इसके अलावा कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
इस मौके पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष बृजेश वशिष्ठ ने कहा भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। देश के प्रत्येक नागरिक को बिना जातीय, लैंगिक, क्षेत्रीय या धार्मिक भेदभाव के समान अवसर मिलना लोकतंत्र का मूल अधिकार है, लेकिन अपने देश में लोकतंत्र के नाम पर बनी संसद द्वारा लोकतंत्र के मूल सिद्धांत समानता की निरंतर हत्या की जा रही है। आरक्षण के कुचक्र में फंसकर प्रतिभाशाली छात्रों का दमन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष जयशंकर पाराशर ने कहा कि प्रदेश सरकार ब्राह्मणों पर लगातार अत्याचार दमन और उत्पीड़न कर रही है। खुशी दुबे को जबरन जेल में डाल रखा है। सवर्ण समाज के लोगों को एससी एसटी एक्ट में जबरन फंसाकर झूठा मुकदमा लिखवाया जा रहा है। सरकार को तत्काल आरक्षण खत्म कर समानता का अधिकार लागू करना चाहिए। उन्होंने सभी को समान रूप से शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराने और सवर्ण आयोग जल्द गठित करने की मांग की। इस मौके पर अवसर पर बृजेश शुक्ला, वीरेंद्र उपाध्याय, राजेश शर्मा, लोकेश भारद्वाज, प्रदीप शर्मा, अजय रावत, महेशचंद्र तिवारी, मुकेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, विजय शर्मा, प्रवीण शर्मा, ऋषि शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें