फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुलिस कर्मी की बाइक की टक्कर से बालक जख्मी

विज्ञापन
पुलिस कर्मी की बाइक से घायल हुए बालक आदित्य को उपचार के लिए ले जाते हुए परिजन। संवाद - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात एक पुलिस कर्मी की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बाजार से गुजर रहा एक 10 वर्षीय बालक मंगलवार की शाम को बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके पैर में गंभीर चोट आई है। परिजन घायल बालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। घटना की जानकारी कोतवाली में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों को मिली तो वह घायल बालक के परिजनों को उपचार का हवाला देते हुए मामले को रफा-दफा करने में लगे हुए थे।
आदित्य कुमार सविता (10 वर्ष) पुत्र प्रवीण कुमार सविता निवासी बाण के पिता व ताऊ छोटू कस्बा के बाण रोड पर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की दुकान करते हैं। वह मंगलवार की शाम को गांव के प्रभात पब्लिक स्कूल से पढ़ने के बाद शाम को दुकान पर आया था। दुकान से आदित्य कुमार बाजार में कोई सामान लेने के लिए चला गया। इस दौरान पुलिस कर्मी की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से आदित्य कुमार घायल होकर सड़क पर गिर गया। कस्बा के दुकानदारों व राहगीरों ने घायल बालक के परिजन पिता व ताऊ को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही आदित्य कुमार के परिजन आदित्य कुमार को उपचार के लिए सीएचसी पर उपचार के लिए लेकर पहुंचे तो वहां तैनात फार्मासिस्ट दीपेंद्र सिंह ने घायल आदित्य कुमार की चोट का मुआयना किया और उसे उपचार के लिए हाथरस ले जाने की सलाह दी। पुलिस कर्मियों द्वारा दो पुलिस कर्मियों को निजी वाहन से उपचार के लिए हाथरस ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें