फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लोधई में शनिवार की देर रात एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। परिवार वालों का कहना है कि उसने खुदकुशी की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी संजय कुमार उर्फ संजू की 28 वर्षीय पत्नी गुड़िया अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। साड़ी से बने फंदे से उसका शव लटका हुआ था। परिवार वालों का कहना है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। इस परिवार में उसकी एक और बहन की शादी हुई है। मृतका की दो संतान भी हैं। ससुराल वालों ने इस घटना की सूचना उसके मायके वालों को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक मृतका के मायके पक्ष अथवा अन्य किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें