फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बिना अनुमति के लगाया रक्तदान शिविर और ले गए 25 लोगों का रक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से बिना अनुमति लिए रक्तदान शिविर लगाने के मामले में सीएमओ बृजेश राठौर ने सादाबाद के एक मेडिकल सेंटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्पष्टीकरण न देने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पिछले दिनों सादाबाद के जीएस मेडिकल सेंटर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस के माध्यम से कहा है कि ब्लॉक सादाबाद में रक्तदान शिविर आयोजन आगरा समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया था, जिसमें 25 लोगों ने रक्तदान किया। नोटिस के माध्यम से स्पष्टीकरण तलब करते हुए कहा है कि रक्तदान शिविर की पूर्व अनुमति किस स्तर से प्राप्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर आयोजन से पूर्व सूचना किस विभाग में दी गई। एकत्र किया ब्लड कहां पर संरक्षित है। रक्तदान शिविर में उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा जारी किए नियम के अनुपालन के लिए कौन-कौन से सक्षम अधिकारी मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग ने बिंदुबार स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ ने कहा है कि स्पष्टीकरण न देने की स्थिति की जल्द विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें