फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मावा, बेसन, सूजी का एफडीए की टीम ने लिया नमूना

विज्ञापन
हाथरस: छापे के दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लेती एफडीए की टीम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

होली पर्व को देखते हुए एफडीएस की टीम ने नगला अलिया, मेंडू रोड आदि स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान मावा, बेसन और सूजी के नमूने लिए। टीम को देखकर दुकानदारों में खलबली मची रही।
होली का पर्व नजदीक आते हैं मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में मिलावटखोरी को रोकने के लिए एफडीए की टीम द्वारा शुक्रवार से होली तक लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को एफडीए के अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय के निर्देश पर मेंडू रोड पर स्थित शाह गली रविकांत की मावा इकाई का निरीक्षण किया और मावा का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद टीम नगला अलिया पहुंची। महेश चंद्र की मिठाई की दुकान से बेसन व सूजी का नमूना लिया। टीम ने कुल तीन नमूने लिए। अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय का कहना है कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें