फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओवरलोडिंग की वजह से हुआ ब्लास्ट, धूं-धूंकर जला ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
विस्फोट के बाद ट्रांसफॉर्मर में लगी आग को देखते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के मुरसान गेट पर सोमवार की दोपहर को ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। आग लगने के साथ वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। काफी देर तक लोगों ने दमकल का इंतजार किया। आग लगने के कारण रास्ता भी अवरुद्ध हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस कारण काफी घरों में बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि शहर, कस्बा, देहात में गर्मी बढ़ने के साथ बिजली सिस्टम ओवरलोड हो रहा है। इस कारण मशीनों में धमाके हो रहे हैं। कभी रात में तो कभी दिन में बिजली गुल हो रही है। सोमवार की दोपहर को मुरसान गेट पर करबला के निकट 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की लपटें देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना दमकल को दी गई। काफी देर तक दमकल नहीं पहुंची। इस कारण वहां बिजली कर्मियों व लोगों ने सीढ़ी लगाकर रास्ता को बंद कर दिया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें