न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में बृहस्पतिवार को दुर्गानवमी के मौके पर काली मेला निकाला गया। इससे बाद रामलीला मैदान में कई लीलाओं का मंचन हुआ।
काली मेला शहर के सादाबाद गेट और अंगूमल धर्मशाला से पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। यह मेला शहर के सादाबाद गेट, रूई की मंडी, नजिहाई बाजार, सराफा चौराहा, मोती बाजार, घंटाघर, पंजाबी मार्केट, पसरट्टा बाजार और हलवाई खाना आदि बाजारों से निकाला गया। काली के स्वरूपों का कई जगह आरती उतारकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर गोविंद राम शर्मा, बॉबी गौतम, बॉबी यादव, अमित यादव, विजय माथुर, राजू शर्मा, नीरज शर्मा, गगन गौतम, मौनू गौतम, बलराम यादव, पारस यादव, संजीव पंडित, पिंटा यादव, अंकित उस्ताद, राजा रंगीला, हरीश अग्रवाल, प्रमोद कुमार दाल वाले, संजू अग्रवाल, हर्ष मित्तल, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद थे। उसके बाद रामलीला बाड़े में मेघनाद वध की लीला का वर्णन किया गया। सुबह कृष्ण लीला में गोवर्धन डाकू की लीला का मंचन बरसाना की गौरांग प्रेमरस माधुरी संस्थान मंडली के कलाकारों ने किया। संवाद