फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: भाजपा नेता ने सपा जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव सेंगर ने सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐसे व्यक्ति को सपा का जिलाध्यक्ष बनाया है, जो वर्ष 2007 से 2011 के बीच 24 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले का आरोपी हैं।
शासन ने युवराज सिंह यादव की गिरफ्तारी का आदेश भी जारी किया था। उन्होंने कहा है कि ऐसे व्यक्ति को सपा ने जिलाध्यक्ष बनाकर अपनी दूषित मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा है कि युवराज सिंह यादव भाजपा को भ्रष्ट पार्टी बता रहे हैं, जबकि इससे पहले उन्हें उनको पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। कानपुर की आर्थिक अपराध शाखा इस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव का कहना है कि इस मामले की कई बार जांच हो चुकी है और हर बार वह निर्दोष पाए गए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके कुछ राजनीतिक विरोधी तरह-तरह की साजिशें करते रहते हैं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश करते रहते हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा शासनकाल में उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें