फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गंदे नाले के पास भिड़ी बाइकें, युवती सहित चार लोग घायल

विज्ञापन
गंदे नाले के पुल के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सहपऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलेसर रोड गंदे नाले के पास सोमवार की सुबह दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवती सहित चार लोग घायल हो गए। एंबुलेंस के जरिए घायलों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। गंभीर रूप से घायलों को हाथरस व आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, नैहना पुत्र गीतम सिंह और रोहित पुत्र गीतम सिंह निवासी नगला कली और मंचल पुत्री गुड्डा निवासी नगला कली बाइक से सादाबाद किसी काम से आ रहे थे। दूसरी बाइक पर भूरी सिंह पुत्र रोहितान सिंह निवासी नगला बैनी सहपऊ आगरा से अपने गांव को लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की बाइकें असंतुलित होकर आपस में भिड़ गईं, जिससे दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें