फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नगर में बाइकर्स गैंग सक्रिय, मां बेटे से लूटे 50 हजार रुपये

विज्ञापन
हाथरस: 50 हजार रुपये की लूट के शिकार मां-बेटे। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
हाईवे पर दिनदहाड़े मां-बेटे से 50 हजार रुपये की लूट
विज्ञापन

केनरा बैंक की सिकंदराराऊ शाखा से रुपये निकालकर लौट रहे थे घर
एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा, मां-बेटे ने की शिनाख्त, दूसरे की तलाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। मथुरा-बरेली हाईवे पर मां-बेटे से बाइक सवार दो बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। बैंक से रुपये निकाल कर वे घर लौट रहे थे। बैंक से ही बदमाश इनका पीछा कर रहे थे। मां-बेटे की शिनाख्त पर पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
गांव नावली लालपुर के रहने वाले अवधेश पुत्र शीलेंद्र दूध का व्यापार करते हैं। शुक्रवार दोपहर अपनी मां के साथ केनरा बैंक, सिकंदराराऊ शाखा आए थे। व्यापारिक कार्य के लिए उन्होंने मां के खाते से एक लाख रुपये निकाले थे। इनमें से 50 हजार रुपये जेब में रख लिए थे तथा शेष थैले में ही रहने दिए। दोनों दोपहर एक बजे बाइक से कासगंज रोड होते हुए घर लौट रहे थे। अवधेश की मां ने थैला पकड़ रखा था।
विज्ञापन

कस्बे से लगभग एक किलोमीटर आगे सरदला नाला पुल पर पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और महिला से थैला छीनने का प्रयास किया। थैला न देने पर तमंचा दिखाकर धमकाया। थैला लेकर बाइक सवार वापस सिकंदराराऊ की ओर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद मां-बेटे ने शोर मचाया। मौके पर लोग जुट गए। पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने मां-बेटे को जीप में बैठाकर कॉबिंग शुरु की। पास ही में गिहार बस्ती से गुजरते समय महिला ने एक युवक को पहचान लिया। पुलिस ने बस्ती से उस युवक को हिरासत में ले लिया। मां-बेटे का दावा है कि उसी ने लूट की है। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है। इधर अवधेश ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बैंक परिसर में होती है रेकी
यह कोई पहली घटना नहीं है जब बैंक परिसर से निकलने वाले ग्राहक को लूटा गया हो। सिकंदराराऊ में इस तरह की कई वारदात हुई हैं। इसके बाद भी बैंक स्तर ग्राहकों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता। बैंक परिसर में ही ग्राहकों की रेकी की जाती है और फिर उनका पीछा होता है। इसके अलावा क्षेत्र में काफी समय से बाइकर्स गैंग सक्रिय है। लूटपाट व छिनैती की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें