फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग, हलवाई की मौत

विज्ञापन
हाथरस: कोतवाली पर मौजूद मृत हलवाई देवेंद्र के परिजन। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग, हलवाई की मौत
विज्ञापन

तमंचे से की जा रही थी फायरिंग, चारा काटने वाली मशीन से टकराकर सिर में घुसी गोली
हादसे के बाद फायरिंग करने वाले फरार, गांव भुर्रका में छाया सन्नाटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। गांव भुर्रका में गुरुवार देर रात सगाई समारोह के दौरान तमंचे से की गई हर्ष फायरिंग में हलवाई की मौत हो गई। हलवाई लड्डू बनाने में व्यस्त था। फायरिंग होते ही गोली चारा काटने वाली मशीन से टकराकर हलवाई के सिर में घुस गई। गोली लगते ही वहां भगदड़ मच गई। मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। मृतक की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है
गांव के रामू मास्टर के भाई का सगाई कार्यक्रम था। देर रात लगभग एक बजे गांव के कुछ युवक नाच-गाने में व्यस्त थे। बताते हैं कि ये लोग शराब के नशे में थे तथा तमंचों से ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग कर रहे थे। गांव सराय के रहने वाले हलवाई छोटेलाल यहां काम कर रहे थे। उनके साथ सहायक 30 वर्षीय देवेंद्र पुत्र गोरेलाल भी थे, जो कि लड्डू बना रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच एक गोली उनके सिर में आकर लगी। वहां मौजूद लोगों के अनुसार तमंचे से निकली गोली पहले चारा काटने वाली में लगे लोहे से टकराई थी, जिसके बाद देवेंद्र को लगी। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े। गोली लगने की जानकारी पर अफरा-तफरी मच गई। युवक वहां से भाग गए। ग्रामीण व साथ के हलवाई उन्हें सीएचसी, सिकंदराराऊ लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। हलवाई की मौत की जानकारी पर दूल्हे के घर वाले व डांस करने वाले युवक फरार हो गए।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सुमन ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गांव में दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा गांव पहुंचे तथा छानबीन की। सिकंदराराऊ कोतवाल के अवकाश पर होने के कारण हसायन एसएचओ डीके सिसौदिया को गांव भेजा गया। उनकी देखरेख में पोस्टमार्टम व अन्य कार्रवाई कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें