फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

गांव गोलपुरा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में गांव लोधई निवासी सोमप्रकाश पुत्र स्व रोशनलाल ने मंगलवार को सादाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
सोमप्रकाश ने बताया कि उसका भतीजा बलराम पुत्र स्व ओमप्रकाश निवासी गांव लोधई सहपऊ 21 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे कजरौठी से वापस भोला पुत्र कन्हैयालाल निवासी लोधई थाना सहपऊ के साथ बाइक से सादाबाद आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान रास्ते में गांव गोलपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बलराम सड़क पर गिर गया और गहरी चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें