फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाइक सवार बदमाशों ने कोल्ड स्टोर के प्रबंधक से 34 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
हाथरस : लूट के बाद मौका मुआयना करती पुलिस की टीम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र में बाईपास रोड पर हतीसा पुल से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात को कोल्ड स्टोर के प्रबंधक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। कोतवाली चंदपा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव हैवतपुर निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह इगलास रोड हाथरस स्थित कमल किशन कोल्ड स्टोर पर प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। विजेंद्र सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के यहां चितावर थाना चंदपा जा रहे थे। जैसे ही विजेंद्र की बाइक बाईपास रोड हतीसा पुल के पार पहुंची तो पीछे से एक काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों ने उनकी बाइक को रोकने के लिए आवाज लगाई।
विज्ञापन

बाइक न रोकने पर गोली मारने की धमकी दी। धमकी से डरे विजेंद्र सिंह ने हतीसा पुल से आगे स्थित बिजलीघर के निकट बाइक को रोक लिया, जिसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने उनकी जेब में रखे करीब 34 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। जाते वक्त मोबाइल फोन को बदमाश फेंक गए। घटना के बाद घबराए विजेंद्र ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने साथी पीयूष को दी, जिसके बाद पीयूष ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर कोतवाली चंदपा में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार की सुबह कोतवाली चंदपा, कोतवाली सदर और कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। कोतवाली चंदपा प्रभारी एसएचओ नीतावीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें