फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जलेसर के युवक से मोबाइल फोन छीन ले गए बाइक सवार

विज्ञापन
हाथरस : पुलिस को मोबाइल फोन लुटने की जानकारी देता पीड़ित। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कस्बा के जीटी रोड स्थित आंबेडकर पार्क के पास शनिवार की दोपहर को बात करते हुए पैदल जा रहे युवक का मोबाइल फोन बाइक सवार तीन युवक दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में लूटकर छीनकर ले गए। मौके पर भीड़ जुट गई। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
पवन कुमार पुत्र रतनलाल निवासी पटना थाना जलेसर जिला एटा शनिवार की दोपहर को अलीगढ़ जाने को प्राइवेट बस से अपने गांव से सिकंदराराऊ आया था। युवक बस से उतरकर पंत चौराहे की ओर पैदल-पैदल मोबाइल फोन पर बात करते हुए जा रहा था। जैसे ही युवक आंबेडकर पार्क के निकट पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी एक बाइक पर आए तीन बदमाश फिल्मी अंदाज में युवक का मोबाइल फोन लूटकर ले गए। युवक ने शोरगुल मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें