फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सांड़ से टकराकर बाइक सवार जेई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड पर पनैठी के निकट सोमवार की रात को विद्युत विभाग के अवर अभियंता की बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में जेई गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद जेई के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। आठ माह पूर्व ही जेई अमित कुमार की शादी हुई थी।
अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र की न्यू बैंक कॉलोनी निवासी अवर अभियंता अमित कुमार (32 वर्ष) सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र नगला वीरसहाय, पोरा, सिकतरा और बरवाना पर तैनात थे। सोमवार की देर शाम को वह ड्यूटी समाप्त करने के बाद बाइक से सिकंदराराऊ से अलीगढ़ जा रहे थे। जीटी रोड पर पनैठी के पास रात्रि करीब नौ बजे अचानक उनकी बाइक के सामने एक सांड़ आ गया। उनकी बाइक सांड़ से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अवर अभियंता अमित कुमार की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना विद्युत विभाग के कर्मियों एवं अधिकारियों को मिली तो महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय विद्युत अधिकारी एवं कर्मचारी अलीगढ़ रवाना हो गए। अलीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद नुमाइश ग्राउंड के निकट स्थित शमशान गृह पर अवर अभियंता के शव का अंतिम संस्कार किया गया। उपखंड अधिकारी आफताब आलम एवं अवर अभियंता पंकज कुमार चौबे ने अवर अभियंता के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें