फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद-जलेसर मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर को गांव थरौरा के पास एक टाटा नेक्सन गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार का चालक वहां से कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव धाधऊ निवासी 56 वर्षीय ओमवीर सिंह वर्तमान में पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पद फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद तहसील में पीआरवी वैन पर तैनात हैं। उनके पुत्र की 21 नवंबर की शादी है। इस कारण वह अवकाश पर घर आए थे। शुक्रवार की दोपहर को बाइक से सादाबाद से कुछ काम करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय जलेसर की ओर से आ रही एक टाटा नेक्सन गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह घायल होकर रोड गिर पड़े। राहगीरों ने उनको पास के अस्पताल पहुंचाया। पहचान होने पर उनके परिजनों एवं पुलिस को भी सूचना दे दी। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उनको गंभीर हालत में आगरा ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें