संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
हसायन क्षेत्र गांव मथुरापुर निवासी महिला को खेत से चारा लेकर घर लौटते वक्त बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। परिवार के लोग महिला को आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर अपने गांव चले गए।
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव मथुुरापुर निवासी हाकिम सिंह की 50 साल की पत्नी मिथलेश सोमवार को खेत से चारा लेने गई थी। वह खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी। इसी बीच रोड क्रॉस करते वक्त बाइक सवार ने उनमें टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई।
मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल के अचेत होने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिवार के लोग महिला को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसे डॉक्टर ने देखा और मृत घोषित कर दिया। इस बात जानकारी होने पर परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे और फिर परिजन शव लेकर अपने घर चले गए।