हाथरस: मृतक हरिओम का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
नीलगाय से टकराई बाइक, जीजा की मौत
साला गंभीर रूप से घायल, मथुरा रोड पर कलेक्ट्रेट के निकट हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आवारा पशु लोगों की जान से दुश्मन बने हुए हैं। सोमवार की रात्रि में मुरसान क्षेत्रांतर्गत मथुरा रोड पर कलेक्ट्रेट के निकट एक नील गाय से एक बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
आवारा पशुओं की वजह से रोजाना हादसे हो रहे है। सोमवार की रात्रि 11 बजे के लगभग भी इसी तरह का एक और हादसा हुआ। सिकंदराराऊ क्षेत्र के पुरदिलनगर कस्बा निवासी हरिओम पुत्र बंशीलाल अपने साले मुन्नालाल पुत्र जगदीश के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुरसान आया आए थे। यह दोनों जब वापस लौटकर पुरदिलनगर जा रहे थे तो कलेक्ट्रेट के निकट इनकी बाइक एक नीलगाय से टकरा गई।
दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां हरिओम की मौत हो गई, जब कि उसके साले मुन्नालाल को वहां से रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर इनके परिजन भी जिला अस्पताल आ गए और वहां करुण कंद्रन शुरू हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।