फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतगृह में अमोनिया गैस का हुआ रिसाव, मशीन ऑपरेटर सहित दो की बिगड़ी हालत

विज्ञापन
गैस रिसाव से पीड़ित युवक। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

मुरसान रोड स्थित एक शीतगृह में मशीनों की साफ सफाई के दौरान अमोनिया गैस लीक हो गई, जिस वजह से एक मशीन ऑपरेटर और एक अन्य युवक की हालत बिगड़ गई। उन्हें आनन फानन में सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नए सत्र के लिए शीतगृह में मशीनों की साफ सफाई का काम चल रहा था, इसी दौरान मशीन से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस के रिसाव की वजह से मशीन ऑपरेटर सोनू पुत्र भूरी सिंह निवासी जलेसर रोड और बल्लो पुत्र रामकिशन निवासी वेदई की हालत बिगड़ गई। यह गैस इनके शरीर के अंदर तक पहुंच गईं। आनन फानन में इन्हें उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी लाया गया, जहां इनका उपचार किया गया। उपचार के बाद इनकी हालत ठीक बताई जाती है।

अमोनिया गैस के रिसाव से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें