हाथरस : भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी साइकिल रैली निकालते हुए । संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जाति तोड़ो, समाज जोड़ो का नारा लगाते हुए भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को तमना की गढ़ी आंबेडकर पार्क से साइकिल रैली निकाली। इस रैली में शामिल लोगों की साइकिलों नीले झंडे लगे हुए थे।
रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुई भोजा का नगला स्थित आंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद गौतम, अजय सागर, कमल सिंह वालिया, सुषमा सिंह, तिलक सिंह, उम्मेद हसन, राहुल कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। संवाद