संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
कैलोरा रोड स्थित भोजगढ़ी तिराहे पर मंगलवार को भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मलखान सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों एवं पत्रकार के प्रति शोक संवेदन व्यक्त की गई। शोकसभा में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। शोकसभा का संचालन चौधरी गजेंद्र सिंह ने किया।
किसान नेताओं ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को शीघ्र बर्खास्त करने व दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। शोकसभा में दिगंबर सिंह ठेनुआ, प्रेमशंकर प्रधान, सज्जू चौधरी, मनोज कुमार, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, जोरावर सिंह, विनय कुमार, राकेश कुमार, रामबहादुर शर्मा, दलवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, सत्वीर सिंह, प्रणवीर सिंह, अमर सिंह, चंद्रशेखर, रघुवीर सिंह, प्रभाकर चौधरी, महेंद्र सिंह, उमर खां, अजीत कुमार, श्यामवीर सिंह, हरीमोहन, राजकुमार, भंतो एवं नीरज चौधरी, देशराज सिंह, कप्तान सिंह, नरेश पंडित, समरेंद्र, सानू, जाकिर हुसैन, शकील खान, अजमेरी खान, मुकेश सिंह आदि मौजूद थे।