फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बीईओ ने नहीं संभाला चार्ज, बीआरसी मुरसान पर कार्य प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद भी जिले में ट्रांसफर होकर आई खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने चार्ज नहीं संभाला है। इस कारण बीआरसी हतीसा के विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसे लेकर अब बीएसए ने भुवनेश चौधरी द्वारा कार्यभार ग्रहण न किए जाने तक मुख्यालय के बीईओ को विकास खंड मुरसान के बीईओ की भी जिम्मेदारी दे दी है।
पिछले दिनों जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद बीएसए शाहीन ने सभी विकास खंडों में बीईओ की तैैनाती की थी, लेकिन कई दिन बीत जाने पर भी आगरा से आई बीईओ भुवनेश चौधरी ने आवंटित विकास खंड मुरसान में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इस कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए शाहीन ने बताया कि भुवनेश चौधरी के विकास खंड मुरसान में कार्यभार ग्रहण न करने तक की अवधि के लिए मुरसान विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी का जिम्मा खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय लालचंद्र को सौंपा गया है, ताकि विभागीय कार्य न रुकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें