फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अधूरे आवासों के लाभार्थियों को बची किश्त आने की आस

विज्ञापन
हाथरस : दूसरी किस्त न मिलने से अधूरा पड़ा आवास। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले आवासों के लाभार्थियों को अभी भी बकाया किस्तों की धनराशि मिलने का इंतजार है। इस योजना के तहत तीन किस्तों में पूरी धनराशि प्राप्त होती है। जब इस योजना का शुभारंभ हुआ था, तब लाभार्थी को सरकार के नक्शे के मुताबिक ही आवास बनाना पड़ता था। इसके बाद इस योजना में आवास बनाने के नियमों में बदलाव करते हुए अब लाभार्थी अपने हिसाब से नक्शा बनवाकर अपना आवास बनवा सकता है। इसके लिए सरकार से मिलने वाली धनराशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यदि आवास बनवाने में सरकार द्वारा निर्धारित से अधिक धनराशि खर्च होती है तो अतिरिक्त धनराशि लाभार्थी को स्वयं वहन करनी पड़ेगी। योजना में यह बदलाव लाभार्थियों को अच्छा लगा। वह अपनी इच्छा के मुताबिक आवास बनाने लग गए हैं। उनका कहना है कि उनके पास किस्त पहुंचने में काफी समय लगता है। वह इस योजना में कार्यरत एजेंसी के कर्मचारियों पर इसका दोष मढ़ते हैं। लाभार्थियों का कहना है कि पहली किस्त मिलने के बाद योजना में लगे कर्मचारियों का यह कर्तव्य हो जाता है कि वह समय से आधे बने आवासों के फोटो लेकर उसे अपलोड कर अपनी ड्यूटी पूरी करें, ताकि उनको समय से दूसरी किस्त मिल जाए। संवाद
विज्ञापन

अभी हमें तीसरी किस्त मिलना बाकी है। सर्वे एजेंसी वाले अधूरे मकान का फोटो खींचकर ले गए हैं, लेकिन अभी तक तीसरी किस्त नहीं मिली है। आवास में अस्थायी तौर पर दरवाजा लगवाकर उसमें रहना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

- सूरजभान
अभी दो दिन पहले ही दूसरी किस्त मिली है। दूसरी किस्त मिलने के बाद ही आवास पर काम शुरू करवा दिया है। इस आवास पर छत डल जाए, जिससे हमें तीसरी किस्त मिल सकेगी और हम लोग आराम से अपने आवास में रह सकेंगे।
-शीला देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें