फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पति एवं बच्ची को छोड़कर साथ जाने से मना करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक पर पति एवं बच्ची का छोड़कर उसके साथ चलने से मना करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक उक्त युवक उसे भगाकर ले जाना चाहता है और उसके मना करने पर उसके साथ मारपीट करता है।
महिला ने बताया कि मंगलवार की शाम को जब वह अपने खेत में अपनी 11 साल की पुत्री के साथ मूंग तोड़ रही थी तभी नामजद एवं उसका भाई उसके साथ आया और उसे साथ चलने की कहने लगा। जब उसने मना किया तो उसने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसकी पुत्री बीच बचाव करने आई तो उन्होंने उसे भी मारा-पीटा और धमकी दी है कि यदि वह उसके साथ नहीं गई तो उसके पति एवं बच्ची को मार देंगे। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें