फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लोडर वाहन की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
हाथरस : लोडर वाहन से टूटा सिटी रेलवे स्टेशन के निकट क्रॉसिंग का बूम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब कासगंज से मथुरा के लिए जाने वाली ट्रेन आ रही थी। इस दौरान गेटमैन फाटक बंद कर रहा था। एक लोडर वाहन ने फाटक को टक्कर मार दी, जिससे बैरियर टूट गया। रेलवे को इससे हजारों का नुकसान हुआ है। आरपीएफ ने लोडर वाहन को चालक सहित पकड़ लिया। बाद में चालक को जमानत पर छोड़ दिया गया। गाड़ी को सामान सहित सील कर दिया। बैरियर के टूटने से कुछ देर तक आवागमन भी बाधित रहा। इस कारण लोगों को आवागमन में मुश्किलों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मथुरा कासगंज ट्रैक पर आधा दर्जन के करीब पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। शुक्रवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन के मथुरा जाने के दौरान गेटमैन फाटक को बंद कर रहा था। इसी दौरान लोडर वाहन के चालक सतीश कुमार ने फाटक को टक्कर मार दी। रेलवे को करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने चालक सहित गाड़ी को पकड़ लिया। इस गाड़ी में इलेक्ट्रानिक्स का सामान लदा था। इसे सील कर दिया गया है। चालक को जमानत दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें